इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) दो अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने कहा है कि वह आईपीओ से प्राप्त राशि के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल अपने सेल विनिर्माण संयंत्र की क्षमता विस्तार और शोध एवं विकास (आरएंडी) गतिविधियां बढ़ाने पर करेगी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी की शुरुआती शेयर बिक्री छह अगस्त को बंद होगी। एंकर (बड़े) निवेशक एक अगस्त को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगी।
कंपनी आईपीओ के तहत 5,500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तकों और निवेशकों द्वारा 8.49 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाई जाएगी। ओएफएस के तहत ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल लगभग 3.8 करोड़ शेयर बेचेंगे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरे की घोषणा सोमवार को की जाएगी। आईपीओ सेल विनिर्माण क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की प्रौद्योगिकियों और उत्पादों पर शोध एवं विकास में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन देगा।
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More
Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More
Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More
Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment