Categories: News-Headlines

ओएनजीसी के अधिकारी इंजीनियरिंग छात्रों को तेल क्षेत्र के संचालन के बारे में समझाते हुए

“आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में ओएनजीसी ने राजमुंदरी के गोदावरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जीआईईटी) के छात्रों के लिए टाटीपका में अपनी मिनी रिफाइनरी और केसनपल्ली में गैस संग्रह स्टेशन के लिए एक अध्ययन यात्रा का आयोजन किया। यात्राएं पांच से नौ अक्टूबर 2021 के दौरान लगभग 25 छात्रों के पांच समूहों में आयोजित की गईं। इन यात्राओं का उद्देश्य छात्रों को ओएनजीसी के विभिन्न तेल-क्षेत्र संचालन की जानकारी प्रदान करना था, ताकि नवोदित इंजीनियरों के बीच राष्ट्र निर्माण के प्रयासों के लिए एक जुनून पैदा किया जा सके।

ओएनजीसी के वरिष्ठ इंजीनियरों ने छात्रों को उत्पादन प्रतिष्ठान के कामकाज के बारे में बताया, जहां कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और पानी को कुओं से प्राप्त किया जाता है तथा अलग किया जाता है और उनका उपचार होता है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किस प्रकार उपचार के बाद तेल एवं गैस क्रमशः टाटीपका रिफाइनरी और गेल को भेजे जाते हैं। तेल उद्योग की तकनीकी बारीकियों से इंजीनियरिंग छात्रों में उत्सुकता पैदा हुई।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) के तत्वावधान में, ओएनजीसी सितंबर 2021 से जनवरी 2022 के दौरान ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (एकेएएम) के तहत 25 समूहों की अध्ययन यात्राओं का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रत्येक समूह में लगभग 100 छात्र शामिल होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, ओएनजीसी देश के स्वदेशी हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे तेल उपक्रमों के साथ भी सहयोग कर रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्र के सार्वजनिक उद्यम 15 अगस्त 2022 तक देश भर में 75 विभिन्न हस्तशिल्प परियोजनाएं शुरू करेंगे। इनमें से, ओएनजीसी अग्रणी भूमिका निभा रही है और 15 परियोजनाओं में मदद दे रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

11 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

12 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

12 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

12 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

13 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.