Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में मेघालय के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा, “किसी व्यक्ति की जेब को मुफ्त उपहारों या दान से सशक्त करना सच्चा सशक्तिकरण नहीं है। सच्चा सशक्तिकरण वह है जब आप किसी व्यक्ति का हाथ थामकर उसे स्वयं सशक्त बनाने में मदद करते हैं। इससे खुशी मिलती है, संतुष्टि मिलती है, आपको आंतरिक शक्ति मिलती है और यह आपको आपके परिवार पर गर्व कराता है।”

आज नई दिल्ली में मेघालय के गारो हिल्स, खासी हिल्स और जैंतिया हिल्स क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “हमारे देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है। 90 के दशक में, यानी लगभग तीन दशक पहले, केन्द्र सरकार की एक नीति थी और वह नीति थी ‘लुक ईस्ट’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नीति को एक नया आयाम दिया – ‘लुक ईस्ट’ से ‘एक्ट ईस्ट’। और यह कार्रवाई बहुत प्रभावी ढंग से हुई है। मेघालय, मैं आपको बता दूं, पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। प्रकृति का अनमोल उपहार।”

‘लुक ईस्ट, एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि मेघालय में पर्यटन, खनन, आईटी और सेवा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य की आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण में उपलब्धियों की सराहना की और इसका श्रेय केंद्र और राज्य स्तर पर दूरदर्शी नेतृत्व को दिया।

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हुए शासन सुधारों और विकास की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह दूरदर्शी नेतृत्व ही है जो अधिकारियों को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। सौभाग्य से हमारे देश में पिछले एक दशक से यह हो रहा है और आपके राज्य में भी हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, देश ने पिछले एक दशक में अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और महिला विकास, महिला सशक्तीकरण में ऐसी उपलब्धि हासिल की हैं जो दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय हैं। हमारी जनजाति संस्कृति शानदार है, हमारी जनजाति संस्कृति हमारी संपदा है”

राज्य की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “किसी राज्य की अर्थव्यवस्था का निर्धारण सकल राज्य घरेलू उत्पाद, जीएसडीपी से निर्धारित होता है। और इसके लिए मेघालय राज्य ने 13प्रतिशत की वृद्धि देखी है। साल दर साल 13प्रतिशत की वृद्धि बहुत प्रशंसनीय है। राज्य की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए मुख्यमंत्री को बधाई। और अभी, यह अनुमानित है कि यह 66,000 करोड़ रुपये से अधिक है। मेघालय दिल से एक बड़ा राज्य है, लेकिन भौगोलिक रूप से उतना बड़ा नहीं है। लेकिन आपकी अर्थव्यवस्था का आकार अच्छा है। आपने एक बढ़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। और आपका लक्ष्य है कि राज्य 2028 तक 10 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।”

समावेशी विकास के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए राज्य में अपार प्रतिभा और पर्यटन, खनन, आईटी, सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण है, मानव संसाधन का पोषण किया जाना चाहिए। मानव संसाधन को स्वतंत्र होना चाहिए। और उस श्रेणी में भी, सामाजिक विकास, आर्थिक विकास तब संतुलित होता है जब महिलाएं आगे आती हैं। मुझे बहुत खुशी और प्रसन्नता है कि रिवॉल्विंग फंड और संख्या दोनों के संबंध में दस गुना वृद्धि हुई है।”

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस बातचीत के दौरान उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

NCB ने मुंबई में बड़े कोकीन सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की

संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More

6 hours ago

भारत-तंजानिया व्यापार में निरंतर वृद्धि, 9 बिलियन डॉलर के पार

भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More

6 hours ago

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.