मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने उम्मीद जाहिर की है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अगले वर्ष की पहली तिमाही में निर्धारित मतदान सुचारू रूप से करा लिया जाएगा। सुशील चंद्रा ने कहा कि आयोग कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति पर कडी नजर रख रहा है। देश में हर रोज सामने आने वाले नये मरीजों की संख्या में कमी की प्रवृत्ति और बडी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने को देखते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आशा व्यक्त की कि महामारी का संकट अब समाप्त हो जाएगा।
सुशील चंद्रा ने कहा कि महामारी के दौरान भी आयोग ने सभी एहतियात बरतते हुए सुचारू मतदान के सभी उपाय किए। सुशील चंद्रा ने कहा कि हाल ही में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और उससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव से आयोग के प्रयासों की सफलता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान सुरक्षित चुनाव कराने के लिए अन्य उपायों के अलावा आयोग ने स्वास्थ्य के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment