Categories: News-Headlines

उत्तर कोरिया ने फिर दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने आज फिर से दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। ये मिसाइलें जापान के समुद्री क्षेत्र में दागी गईं। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने बार-बार मिसाइलों का परीक्षण करने पर उत्तर कोरिया की निंदा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मिसाइल परीक्षणों के बारे में जनता को बतायें और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस बीच, उत्तर कोरिया ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के जवाब में मिसाइल परीक्षण किए हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने भी आज सवेरे उतर कोरिया के मिसाइलें दागे जाने की पुष्टि की है। उत्तर कोरिया के मंगलवार को मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने के बाद की स्थिति पर विचार के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई। उत्तर कोरिया ने अमरीका पर कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव बढाने का आरोप लगाया है।

इस बीच, अमेरिका ने कल चीन और रूस पर आरोप लगाया कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया का बचाव कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा है कि सुरक्षा परिषद के ये दोनों सदस्य उत्तर कोरिया को खुल्लम-खुला संरक्षण दे रहे है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद परिषद के नौ सदस्यों – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, अलबानिया, ब्राजील, भारत, आयरलैंड, नार्वे और संयुक्त अरब अमीरात ने एक संयुक्त वक्तव्य में उत्तर कोरिया के मिसाइल दागे जाने की निंदा की है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की… Read More

5 hours ago

‘सतलुज’ विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में स्ट्रीमिंग रोकी

'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More

5 hours ago

Attack on Titan: The Last Attack की भारत में रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगी एरेन की आखिरी जंग

Attack on Titan: The Last Attack को मिली भारत में रिलीज डेट, बड़े पर्दे पर… Read More

2 days ago

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: दमदार एक्शन के बावजूद कहानी जानी-पहचानी, फिर भी एंटरटेनमेंट में नहीं छोड़ी कोई कमी

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: पुराना फॉर्मूला, लेकिन जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स… Read More

2 days ago

Canada vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को की शानदार जीत, Ounahi चमके, Canada का सफर खत्म

Canada vs Morocco: FIFA World Cup 2026 में Morocco ने Canada को हराकर क्वार्टर फाइनल… Read More

2 days ago

Paraguay vs France: France Today Match में पराग्वे से भिड़ेगा France FC, जानें मैच की पूरी जानकारी

Paraguay vs France: France Today Match पर फुटबॉल फैंस की नजर Paraguay vs France मुकाबला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.