ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल शहर पर रॉकेट गिराये जाने का दावा किया है। उत्तरी लेबनान में 10 लोगों के मारे जाने की जवाबी कार्रवाई में यह हमला किया गया है। हिजबुल्ला ने बताया कि लेबनान की सीमा के निकट इस्राइली शहर किरयात शमोना पर रॉकेट गिराये गये।
अमेरिका ने गजा युद्ध के समानांतर खतरनाक ढंग से बढते जा रहे संघर्ष रोके जाने की मांग की है। इस्राइल सेना का कहना है कि उसने बुधवार को हिजबुल्ला की रदवान यूनिट के एक कमांडर, उपकमांडर और एक अन्य लड़ाके को मार गिराया है, लेकिन उसने आम लोगों के हताहत होने का कोई उल्लेख नहीं किया। हिजबुल्ला ने बताया कि बुधवार को उसके उसके तीन लड़ाके मारे गये थे। लेकिन बाद में उसने पुष्टि की इनमें रदवान यूनिट का कमांडर भी था।
विशेषज्ञों का मानना है कि हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव से इस्राइल-लेबनान सीमा भी युद्ध के मोर्चे में बदल सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment