Categories: STATE NEWS

आयकर विभाग ऑनलाइन रिटर्न भरने का नया पोर्टल आज से शुरू

आयकर विभाग ऑनलाइन रिटर्न भरने का अपना नया पोर्टल www.incometax.gov.in आज से शुरू कर रहा है। यह पोर्टल करदाताओं को आधुनिक, सुविधाजनक और सुगम माध्यम प्रदान करता है।

नए करदाताओं की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किए गए इस पोर्टल से आयकर रिटर्न की तत्काल जांच हो जाएगी और करदाताओं को जल्दी वापस भुगतान हो सकेगा। करदाता को क्या-क्या दस्तावेज और स्पष्टीकरण देने हैं, इसकी जानकारी एक ही डेशबोर्ड पर दर्शायी जाएगी। पोर्टल पर प्रश्न और उनके उत्तर देने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे करदाताओं को काफी सुविधा मिलेगी। नई कर भुगतान प्रणाली अग्रिम भुगतान की किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 18 जून के बाद आरंभ की जाएगी, ताकि करदाताओं को कोई असुविधा न हो। करदाताओं को पोर्टल की विभिन्न विशेषताओं की जानकारी देने के लिए पोर्टल के बाद मोबाइल ऐप भी शुरू किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के अनुसार करदाता अपने वेतन, आवास संपत्ति, व्यवसाय और अन्य प्रकार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं, जिसका आयकर रिटर्न भरने से पहले इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.