Categories: STATE NEWS

आज के अखबारों की सुर्खियां 7 जून 2021

आज से दिल्ली सहित कुछ राज्यों में लॉकडाउन में राहत अख़बारों की बड़ी खबर है। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है – आज से दिल्ली अनलॉक, एन.सी.आर. में भी ढील। हिन्दुस्तान का कहना है – दिल्ली में सम-विषम, नोएडा और ग़ाजियाबाद पूरी तरह अनलॉक।

जनसत्ता की बड़ी सुर्खी है – कोरोना की दूसरी लहर उतार पर, 62 दिन में कोरोना के सबसे कम मरीज़। कल लगभग एक लाख एक हजार नए मरीज़ सामने आए। आज से एम्स में बच्चों पर भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके का परीक्षण शुरू होगा। दैनिक भास्कर लाख टके की बात शीर्षक से लिखता है – नए केस चार लाख से गिरते हुए एक लाख पर आए, वैज्ञानिक कह रहे – अनुशासन नहीं छोड़ा तो हम तीसरी लहर को रोक सकते हैं।

दैनिक जागरण की खबर है – नीट और जे.ई.ई. मेन्स को नहीं किया जाएगा रद्द, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तेज हुई प्रक्रिया। शिक्षा मंत्रालय का संकेत अगले हफ्ते तक जारी होगा कार्यक्रम।

स्कूली शिक्षा के 70 मानकों पर आधारित शिक्षा सूचकांक पी.जी.आई. के जारी होने पर राजस्थान पत्रिका लिखता है – पंजाब और केरल समेत पांच राज्यों के स्कूलों को सर्वाधिक A रैंकिंग। इस बार कोई भी राज्य A रैंकिंग तक नहीं पहुंचा।

दैनिक जागरण की सुर्खी है – चारों श्रम संहिताओं को लागू करने के लिए केन्द्र सरकार ने कसी कमर। एक दो महीने में लेबर कोड के कार्यान्वयन की दिशा में बढ़ाए जाएंगे कदम, राज्यों की ओर से नियम अधिसूचित न होने से हो रही है देरी। बदलेगा मूल वेतन की गणना का तरीका।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

2 hours ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

12 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

12 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.