Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 1 अप्रैल2025

लोकसभा में कल पेश होने वाले वक्‍फ विधेयक से जुड़ी खबरों को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। जनसत्‍ता लिखता है- लोकसभा में कल पेश होगा वक्‍फ विधेयक, सर्वदलीय बैठक आज। अमर उजाला ने इस खबर को सुर्खी दी है- वक्‍फ विधेयक के लिए सरकार तैयार, जरूरत पड़ने पर हो सकता है संसद सत्र का विस्‍तार।

दैनिक भास्‍कर ने आज से शुरू हो रहे नए वित्‍त वर्ष में होने वाले बदलावों को अपनी सुर्खी बनाते हुए लिखा है- आज से टैक्‍स, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, न्‍यूनतम बैंक बैलेंस से जुड़े कई नियम बदलेंगे।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है- आज से इनकम टैक्‍स स्‍लैब बदलेंगे, यूनीफाइड पेंशन स्‍कीम लागू, ई-वे बिल और ई-इनवॉइस सिस्‍टम का अपग्रेडेड वर्जन प्रभावी और मोबाइल नंबर के यूपीआई खातों से जोड़ने के नियमों में बदलाव भी आज से लागू हो रहे हैं।

हिन्‍दुस्‍तान ने कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के हवाले से लिखा है – अंशधारकों के लिए पीएफ खाते से निकासी की सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने का फैसला।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

5 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

13 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

13 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.