Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 31 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 50 नक्‍सलियों के हथियार डालने की खबर को हिन्‍दुस्‍तान सहित अधिकांश अखबारों ने प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण ने लिखा है- सरकार के विकास कार्य और पुनर्वास नीति का दिखने लगा प्रभाव।

प्रधानमंत्री बनने के 11 साल बाद नरेन्‍द्र मोदी के पहली बार आरएसएस मुख्‍यालय जाने को नवभारत टाइम्‍स सहित सभी अखबरों ने सुर्खी बनाया है। राजस्‍थान पत्रिका ने प्रधानमंत्री के शब्‍द प्रकाशित किये हैं- 100 साल पहले बोया बीज बन गया विराट वृक्ष। पत्र के अनुसार प्रधानमंत्री के 34 मिनट के संबोधन में छुपे कई मुद्दे।

जनसत्ता ने संसदीय स्‍थायी समिति की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है- अधिकारियों के अरसे तक एक ही जगह जमे रहने से बढ़ता है भ्रष्‍टाचार, किसी भी मंत्रालय में निर्धारित समय से अधिक न बने रहे अधिकारी।

मणिपुर, नागालैंड और अरूणाचल प्रदेश में सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम छह महीने के लिए बढ़ाने की खबर अमर उजाला और राष्‍ट्रीय सहारा सहित कई अखबारों में है।

राजस्‍थान पत्रिका ने बताया है- भारतीय प्रबंध संस्‍थान अहमदाबाद अब दुबई में अपना केन्‍द्र शुरू करेगा।

सितंबर 2025 से पहला कोर्स शुरू होगा। यह किसी भी आईआईएम का विदेश में पहला केन्‍द्र होगा।

दैनिक भास्‍कार ने बदलाव शीर्षक से लिखा है- तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के गांवों में रात को सामुदायिक भोजन में मोटा अनाज से बने अगल-अलग तरह के व्‍यंजन खाये जाते हैं और बेहतरीन व्‍यंजन को इनाम दिया जाता है। मोटा अनाज खाने के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए 60 गांवों में तीन महीने से ऐसा प्रयोग चल रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

CJP Protest Day 23: 15वें दिन के अनशन पर Sonam Wangchuk की तबीयत बिगड़ी, आंदोलन तेज

CJP Protest Day 23: Sonam Wangchuk की तबीयत बिगड़ी, 15वें दिन भी जारी है अनशन… Read More

6 minutes ago

हर रात कम सो रहे हैं? जानिए इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

कम नींद लेने के नुकसान: जानिए शरीर और दिमाग पर इसके गंभीर प्रभाव परिचय आज… Read More

36 minutes ago

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

18 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

19 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

19 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.