Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 29 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की यह स्‍वीकारोक्ति अखबारों की पहली सुर्खी बनी है कि दर्शन हीरानंदानी को दिया था पासवर्ड। राजस्‍थान पत्रिका, राष्‍ट्रीय सहारा, देशबंधु, अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिंदुस्‍तान ने विस्‍तार से खबर के साथ लिखा है – आचार समिति ने दो नवम्‍बर को पेश होने के निर्देश दिए।

राष्‍ट्रीय सहारा की बड़ी खबर है, संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्राइल-हमास मुद्दे पर भारत ने बनाई दूरी, कहा – आतंकवाद की कोई सीमा नहीं।

पैरा एशियाई खेलों में पदकों का शतक लिखा है दैनिक जागरण ने। नवभारत टाइम्‍स ने अब तक के सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन की सुर्खी दी है। अमर उजाला ने खिलाडियों के चित्र के साथ लिखा है – पदकों का शतक। हर‍ि भूमि ने खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के इस बयान को सुर्खी बनाया है कि हमारे एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन खेल जगत में भारत की बढती शक्ति को दर्शाता है।

दैनिक भास्‍कर ने क्रिकेट वर्ल्‍ड कप पर चर्चा के साथ लिखा है – दर्शक रिकॉर्ड तोड दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं, मैदान से मोबाइल तक उमड़े दर्शक, यह टूर्नामेंट सर्वाधिक दर्शक वाला बना।

राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रसिद्ध गीता प्रैस गोरखपुर के न्‍यासी बैजनाथ अग्रवाल के निधन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के अपने संदेश में गीता प्रैस में उनके योगदान, सामाजिक जागरूकता और मानव कल्‍याण के लिए 40 वर्ष तक जीवन समर्पण के स्‍मरण को पहले पन्‍ने पर सबसे ऊपर दिया है। साल के आखिरी चंद्रग्रहण के कई चित्र देशबंधु ने देते हुए लिखा है – चंद्रमा की सतह धीरे-धीरे पृथ्‍वी की छाया से गहरे हिस्‍से में बदलती रही।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.