Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 18 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍मदिन पर दिल्‍ली के द्वारिका में भव्‍य कनवेंशन सेंटर यशोभूमि के उद्घाटन का समाचार अखबारों के पहले पन्‍ने पर छाया हुआ है। राष्‍ट्रीय सहारा ने इसे प्रधानमंत्री का देश को बडा तोहफा बताते हुए लिखा है- कांफ्रेन्‍स टूरिज्‍म के लिए खुद को तैयार कर रहा भारत। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- यशोभूमि से विश्‍वकर्मा योजना लॉन्‍च। बिना गांरटी तीन लाख तक लोन, लोकल उत्‍पाद अब होंगे ग्‍लोबल राजस्‍थान पत्रिका में है।

संसद के आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय विशेष सत्र की चर्चा भी अखबारों में है। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है- महिला आरक्षण पर बढा दबाव। सर्वदलीय बैठक में कई दलों ने उठाई मांग।

एशिया कप क्रिकेट में श्रीलंका पर भारत की दस विकेट से शानदार जीत अखबारों की सुर्खी बनी है। 21 रन देकर छह विकेट लेने वाले मोहम्‍मद सिराज की तारीफ में दैनिक भास्‍कर लिखता है- सिर्फ एक बंदा काफी है। सिराज की सुनामी से ढही लंका। नवभारत टाइम्‍स ने इस खबर को शीर्षक दिया है- एशिया पर राज, सिराज बने सरताज। दैनिक जागरण की सुर्खी है- एशिया का महाराज- भारत और सिराज। भारत आठवी बार बना- एशिया कप चैंपियन देशबंधु की हेडलाइन है।

डेविस कप में भारत की मोरक्‍को पर 4-1 से जीत पर हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- बोपन्‍ना जीत के साथ डेविस कप से विदा।

स्‍वाधीनता सेनानी भगत सिंह और उनके साथियों को 1931 में हुई फांसी के खिलाफ 2013 में पाकिस्‍तान में दायर याचिका पर लाहौर हाईकोर्ट का बयान- भगत सिंह का मामला सुनवाई योग्‍य नहीं- राजस्‍थान पत्रिका में है।

दैनिक जागरण ने जलकुंभी के रेशे से साडियां बनाने का नवाचार करने वाले जमशेदपुर के इंजीनियर गौरव आनंद का उल्लेख करते हुए लिखा है- इससे पर्यावरण सहित रोजगार सृजन हो रहा है। पत्र ने इसे जल का कचरा दूर करने की अनूठी पहल बताया है और लिखा है यूरोप तक साडियों की हो रही बिक्री।

हरिभूमि ने तमिलनाडु में विभिन्‍न जगहों पर अरबी सिखाने के नाम पर चल रही जिहादी पाठशाला का पर्दा फाश होने का समाचार दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

7 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

13 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

14 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.