Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 16 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

इस्राइल-हमास संघर्ष से जुडी खबरों को आज अखबारों ने प्रमुखता दी है। देशबंधु की खबर है- ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत इस्राइल से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए कई उडानों का संचालन। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा- उन सभी भारतीयों को वापस लाएंगे, जो इस्राइल से बाहर आना चाहते हैं। दैनिक जागरण की सुर्खी है- बंधकों की रिहाई पर जोर, अमरीका ने तेज किये कूटनीतिक प्रयास। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- शांति के लिए अमरीकी कोशिशें तेज, बाइडेन ने नेतन्‍याहु और अब्‍बास से बात की। आज फिर इस्राइल जाएंगे ब्लिंकन।

हरिभूमि ने अपने विशेष आलेख में लिखा है- विदेशमंत्री एस जयशंकर का वियतनाम में भव्‍य स्वागत हुआ। भारत और वियतनाम की दोस्‍ती से चीन हुआ परेशान।

अखबारों ने चुनावी सरगर्मियों के समाचार भी दिये हैं। जनसत्‍ता लिखता है- कांग्रेस ने मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी की, बडे चेहरों पर जताया भरोसा। पंजाब केसरी के अनुसार मध्‍यप्रदेश की सूची में 26 प्रतिशत ओ बी सी उम्‍मीदवार। राजस्‍थान पत्रिका की खबर है- महिलाओं को मात्र 13 प्रतिशत टिकट और 13 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे।

देशबंधु की खबर है- भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों का सम्‍मेलन आज से। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्‍तूबर को सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।

वीर अर्जुन ने केन्‍द्रीय दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के हवाले से लिखा है- देश में पहला सेमीकंडक्‍टर संयंत्र एक साल में शुरू होगा। राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है- उत्‍पादन से जुडी प्रोत्‍साहन योजना में इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स क्षेत्र के लिए एक हजार करोड रूपये की स्‍वीकृति।

अमर उजाला के अनुसार- गगनयान मिशन के लिए पहला परीक्षण 21 अक्‍तूबर को होगा, अगले वर्ष भेजेंगे अंतरिक्ष यात्री।

नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- हाईटेक मंचों से शुरू हुई रामलीलाएं, बॉलिवुड एक्‍टर से लेकर नेता भी दिखा रहे हैं मंच पर अपनी कलाकारी।

राजस्‍थान पत्रिका ने बदलेगा मौसम शीर्षक से लिखा है- पहाडों में बर्फबारी और मैदानों मे बारिश होने के आसार। अब सुपर अलनीनों की आशंका।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.