Categories: Tech

आइटेल A100 प्रो भारत में लॉन्च, कीमत ₹8,999:100 दिन फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, बिना सिग्नल कॉल कर सकेंगे

टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ‘आइटेल A100 प्रो’ लॉन्च किया है। यह इस साल फरवरी में आए A100 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर है। कंपनी इस बजट फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है, जो आमतौर पर महंगे फोन के साथ ही देखने को मिलती है। आइटेल A100 प्रो को सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें ‘मेमोरी फ्यूजन’ तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे वर्चुअल रैम की मदद से इसे 8GB (3GB+5GB) तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत ₹8,999 रखी गई है। डिजाइन और बिल्ड: मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ प्रीमियम लुक स्पेसिफिकेशन्स: एंड्रॉइड 15 गो एडिशन और डायनैमिक बार खास तकनीक: बिना सिग्नल के भी होगी कॉल इस फोन में अल्ट्रालिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर की मदद से ‘नो नेटवर्क’ वाले इलाकों में भी मोबाइल सिग्नल के बिना कॉल की जा सकती है। यह तकनीक उन लोगों के लिए काम की है जो बेसमेंट या पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। क्या होता है ‘मिलिट्री ग्रेड’ सर्टिफिकेशन? MIL-STD-810H अमेरिका का एक खास पैमाना (स्टैंडर्ड) है, जो किसी चीज की मजबूती जांचने के लिए बनाया गया है। जिस फोन के पास यह सर्टिफिकेट होता है, उसे कई मुश्किल हालातों से गुजारा जाता है—जैसे ऊंचाई से जमीन पर पटकना, बहुत ज्यादा गर्मी और नमी (उमस) में रखकर देखना। आइटेल का दावा है कि इस सर्टिफिकेट की वजह से यह फोन अपनी कीमत वाली कैटेगरी में सबसे ज्यादा टिकाऊ और मजबूत है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

16 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

22 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

22 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

22 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

22 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.