असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 18 जिलों में तीस हजार से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से चार सौ 44 गांव प्रभावित हुए हैं जबकि चार हजार 741 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुँचा है। मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है तथा बृहस्पतिवार तक राज्य के कई जिलों में तेज से और अधिक तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कई जिलों में बाढ़ के पानी से कई तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ प्रभावित जिलों में 25 राहत शिविर बनाए हैं। बचाव और राहत कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के दलों को भी तैनात किया गया है।
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More
Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More
Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More
Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More
S. Janaki Death: भारतीय संगीत जगत ने खोया अपना स्वर, Janaki Amma का 88 वर्ष… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment