Categories: News-Headlines

अयोध्‍या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह की तैयारी जोर-शोर पर

उत्तरप्रदेश में अयोध्‍या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस दिन विभिन्‍न प्रकार के सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों तथा पारंपरिक लोक कलाओं और अध्‍यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस समारोह को वैश्विक स्तर का बनाने के लिए देश-विदेश के लोकप्रिय कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। राज्य में, कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों और यात्राओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

जैसे-जैसे 22 जनवरी की तारीख करीब आ रही है अयोध्या के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश का माहौल राममय हो चला है। अयोध्या में विशेष रामलीला का आयोजन होने जा रहा है जो 16 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी। कल सिख समुदाय के प्रतिनिधियों और अयोध्या राम लीला समिति के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में रामलीला का शिलान्यास समारोह हुआ। इस रामलीला में मनोज तिवारी, रवि किशन, राजा मुराद, रितु शिवपुरी और मालिनी अवस्थी जैसे कई सितारे अपनी भूमिका निभाएंगे।

वहीं दूसरी ओर श्रीलंका से आ रही राम राज्य युवा यात्रा आज उत्तर प्रदेश के चित्रकुट पहुंची। आज शहर में भव्य स्वागत के बाद यात्रा कल अयोध्या के लिए रवाना होगी। वहीं कलश यात्रा आज प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बिजौली गांव से शुरू होगी जो विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और राम जन्मभूमि आंदोलन के दिग्गजों में से एक अशोक सिंघल की जन्मस्थली है।

मॉरीशस सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्‍या में राम मन्दिर के भव्य उद्घाटन समारोह के दिन हिंदू धर्मावलंबियों के लिए दोपहर 2 बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने कल इस संबंध में बयान जारी किया।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

4 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

10 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

10 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

10 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

10 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.