अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय संघ ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन, आसियान के विशेष दूत की अगले सप्ताह म्यांमा यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने म्यांमा की सैन्य सरकार से विशेष दूत को अपदस्थ नेता आंग सान सू ची से मिलने देने का भी आग्रह किया है।
इस बीच म्यांमा की सैन्य हुकूमत ने कहा है कि वह आसियान के विशेष दूत एरीवान यूसोफ को आंग सान सू ची सहित किसी भी ऐसे नेता से मिलने की अनुमति नहीं देगी जिन पर अभी मुकदमा चल रहा है।
आसियान के विशेष दूत और ब्रुनेई के विदेश मंत्री एरीवान युसूफ के अगले सप्ताह म्यांमा की यात्रा पर जाने की संभावना है। वे म्यांमा के सैन्य शासन से शांति योजना पर कायम रहने का आग्रह करेंगे जिस पर पहले सहमति बनी थी। ब्रुनेई इस वर्ष आसियान समूह की अध्यक्षता करेगा।
इस घोषणा पर न्यूजीलैंड, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया और तिमोर लेस्त ने भी हस्ताक्षर किए हैं जिसमें म्यांमा के मौजूदा संकट के समाधान के आसियान के प्रयासों का समर्थन करने की बात कही गई है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More
हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों… Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More
भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment