Categories: News-Headlines

अमेरिका पूर्ण टीकाकरण करा चुके विदेशियों को आठ नवम्‍बर से यात्रा करने की अनुमति देगा

अमेरिका, पूर्ण टीकाकरण करा चुके विदेशी नागरिकों के लिए आठ नवम्बर से यात्रा प्रतिबंध हटा लेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने कल रात यह घोषणा की। आठ नवम्बर से भारत, ब्रिटेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के साथ-साथ यूरोप के 26 शेनेगन देशों से हवाई मार्ग से आने वाले और कोविड वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। अमेरिका के स्वास्थ्य प्राधिकरणों ने कहा है कि खाद्य और औषध प्रशासन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन से अनुमोदित सभी वैक्सीन हवाई मार्ग से प्रवेश के लिए स्वीकृत मानी जाएंगी। कनाडा या मैक्सिको भूमि सीमा से अमरीका आने वाले जिन यात्रियों ने कोविड रोधी टीके नहीं लगाएं हैं उनका प्रवेश अभी प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीमा मार्ग से गैर-जरूरी यात्रियों के प्रवेश पर मार्च 2020 से प्रतिबंध जारी है।

गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर पाबंदी सबसे पहले जनवरी 2020 में चीन से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों पर लगाई गई थी, इसके बाद इसे बढ़ाकर अन्य कई देशों पर लागू किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

Delhi-NCR Weather: अगले 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट, मानसून हुआ और सक्रिय

Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More

9 hours ago

ZIM vs BAN: Ben Curran और Craig Ervine चमके, Mehidy Hasan Miraz व Taskin Ahmed ने की शानदार गेंदबाजी

ZIM vs BAN: Zimbabwe vs Bangladesh मुकाबले में Ben Curran, Brad Evans और Mehidy Hasan… Read More

9 hours ago

Trump News: Iran War के बीच बढ़ा तनाव, Hormuz संकट से Crude Oil Price में उछाल, जानें ताजा अपडेट

Trump News: Iran War और US-Iran तनाव ने बढ़ाई दुनिया की चिंता Trump News एक… Read More

9 hours ago

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने जताई चिंता

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने… Read More

10 hours ago

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का नाम नहीं

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.