कल अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर हौथी विद्रोहियों के मिसाइल हमले में तीन नाविक मारे गए। अमरीकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि गजा-इस्राइल युद्ध को देखते हुए ईरान-सर्मथित यमन के हौथी गुट द्वारा विश्व के सर्वाधिक व्यस्त व्यापारिक समुद्री मार्गों में से एक में जहाजों पर हमले शुरू करने के बाद पहली बार लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा है कि हौथी हमले में चालक दल के चार सदस्य भी घायल हुए हैं और जहाज को भी काफी क्षति पहुंची है। हौथी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हौथी पिछले साल नवंबर से लाल सागर में जहाजों पर हमला कर रहे हैं। इसे वे गजा में इस्राइल युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का अभियान बताते हैं।
लाल सागर और बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य में जहाजों पर हौथी हमलों से विश्वभर के जहाजों की आवाजाही में बाधा पडी है और कंपनियों को दक्षिणी अफ्रीका के आसपास लंबी और अधिक महंगी यात्राओं का रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
लाल सागर के जरिए सात दिवसीय यात्रा का बीमा करने की लागत सैकड़ों हजारों डॉलर तक बढ़ गई है। ब्रिटेन और अमरीका ने हौथी के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर रहे हैं और इन घटनाओं में मौतों की पुष्टि से मजबूत सैन्य कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ सकता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment