अंडमान निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने दिनांक 17 जून, 2021 को ‘विशेष सैनिक सम्मेलन’ के दौरान अंडमान निकोबार कमांड (एएनसी) के कर्मियों को संबोधित किया। कमांडर-इन-चीफ ने व्यावसायिकता और सैन्य अभियान सबंधी तैयारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए एएनसी के सभी रैंकों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र के संरक्षक के रूप में सशस्त्र बलों को दिए गए विश्वास और आस्था को हमेशा महत्व दिया जाना चाहिए। जनरल ऑफिसर ने युद्ध की बदलती गतिशीलता और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में रक्षा सेवाओं की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया।
अंडमान निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) केकमांडर-इन-चीफ ने दोहराया कि सैनिकों को, राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होने के नाते, हमेशा पेशेवराना उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना चाहिए और हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों से कोविड-19 से जुड़े सुरक्षा उपायों को सख़्ती से बनाए रखने का आग्रह किया।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment