Categories: News-Headlines

REC की सहायक कंपनी RECPDCL ने ‘केपीएस 1 ट्रांसमिशन लिमिटेड’ मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा

बिजली मंत्रालय के तत्वाधान में एनबीएफसी महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसलटैंसी लिमिटेड (RECPDCL) ने ट्रांसमिशन परियोजना के निर्माण के लिए सृजित परियोजना विशिष्ट स्पेशल पर्पस वेहीकल (एसपीवी) अर्थात ‘केपीएस 1 ट्रांसमिशन लिमिटेड’ को 20 अप्रैल 2023 को मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंप दिया। इस एसपीवी को सौंपने के साथ, आरईसीपीडीसीएल ने सफलतापूर्वक अब लगभग 70,974 करोड़ रुपये की लागत की 52 से अधिक ट्रांसमिशन परियोजनाओं को सौंप दिया है।

यह एसपीवी RECPDCL के सीईओ राहुल द्विवेदी द्वारा कल शाम गुरुग्राम के एक समारोह में आरईसीपीडीसीएल के सीजीएम पी. एस. हरिहरण तथा आरईसीपीडीसीएल के, एमईआईएल एवं सीटीयूआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के उपाध्यक्ष प्रवीण शरद दीक्षित को सौंपा गया है।

मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भारत सरकार के बिजली मंत्रालय की अंतर-राज्य ट्रांसमिशन परियोजना की सफल बोलीकर्ता थी और आरईसीपीडीसीएल बोली प्रक्रिया की समन्वयक थी।

मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन भारत सरकार के बिजली मंत्रालय द्वारा अधिसूचित मानक बोली दस्तावेजों और दिशानिर्देशों की तर्ज पर ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता के चयन के लिए प्रशुल्क आधारित प्रतिस्पर्धा बोली (टीबीसीबी) के माध्यम से किया गया था।

इस कार्य में केपीएस 1 – खावडा पीएस जीआईएस (केपीएस 2) 765 केवी डबल सर्किट लाइन का कार्यान्वयन तथा खावडा पीएस 1 का संवर्द्धन शामिल है। इस परियोजना को 21 महीनों में कार्यान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

58 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.