Categories: News-Headlines

PFC ने जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (GEL) को 5,000 यात्री EVs और 1,000 माल वाहक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 633 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया

देश में विद्युत क्षेत्र की अग्रणी NBFC और महारत्न कंपनी पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (PFC) ने जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (जीईएल) को 5,000 यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और 1,000 माल वाहक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 633 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया है। ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी प्रा. लि. (BMPL) को उसकी टैक्सी सेवा विस्तार हेतू पट्टे पर यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों को दिया जायेगा। ऋण की पहली किस्त जारी की जा चुकी है और इलेक्ट्रिक टैक्सियों की पहली खेप भी दिल्ली की सड़कों पर उतर चुकी है।

उर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अजय तिवारी और पीएफसी के सीएमडी रविन्दर सिंह ढिल्लों ने कल आयोजित एक कार्यक्रम में इन टैक्सियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजीव रंजन झा निदेशक (परियोजना), मनोज शर्मा, निदेशक (वाणिज्यक), सिम्मी आर. नाकरा, सीवीओ और अनमोल सिंह जग्गी (सीईओ और सह-संस्थापक, ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पीएफसी के सीएमडी रविन्दर सिंह ढिल्लों ने ईवी की पहली खेप को रवाना करने के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ”देश में ई-मोबिलिटी को अपनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, और हमारा मानना है कि इस क्षेत्र में काफी संभावनायें हैं। इस वित्तपोषण के जरिये पीएफसी ने भारत के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्ध योगदान (एनडीसी) लक्ष्य में योगदान का प्रयास किया है। यह देश में परिवहन के एक स्वस्थ और टिकाउ तरीके को अपनाने की दिशा में काफी अहम् साबित होगा।’’

पीएफसी के वित्तपोषण वाले ये 5,000 चौपहिये यात्री इलेक्ट्रिक वाहन (ई4डब्ल्यूज) दिल्ली में तैनात किये जा रहे हैं और इनकी तैनाती के परिणामस्वरूप एक लाख टन के बराबर कार्बन डाईऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन को बचाया जा सकेगा। यह मात्रा 50 लाख से अधिक पूर्ण विकसित पेड़ों द्वारा एक साल में खपाई जाने वाली सीओ2 के बराबर होगी। भारत के शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को पाने की दिशा में बढ़ते हुये पीएफसी अक्षय उर्जा को बड़े पैमाने पर वित्तपोषण उपलब्ध कराने के अलावा ईवी (ओईएम और फ्लीट अधिग्रहण), बैटरी, ओईएम़ और ईवी चार्जिंग सुविधाओं के क्षेत्र में रिण उपलब्ध कराने की संभावनाओं की तलाश करता रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.