Categories: News-Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में आतंकी हमले के बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकवादी हमले के बाद बाटा-डोरिया क्षेत्र के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। कल पुंछ में हुए एक आतंकी हमले में भारतीय सेना के पांच जवानों की मृत्‍यु हो गई थी और एक घायल हो गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और इलाके में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी के बीच राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम ने पुंछ का दौरा किया, जहां गुरुवार को एक आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान की जान चली गई।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा और कई अन्य नेताओं ने इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा की है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.