IIT-बंबई के शून्या दल ने अमेरिका में अपने नए नवाचार शून्य-ऊर्जा भवनों के डिजाईन तैयार कर सौर ऊर्जा डिकैथलॉन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शून्य दल का उद्देश्य नवयुवक छात्रों द्वारा शहर में रहने वाले लोगों के लिए टिकाऊ भवनों के निर्माण के डिजाईन तैयार करना है। इस तरह डिजाईन किए गए मकानों से मुंबई जैसे गर्म और उमस भरे शहर में वायु गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस प्रतियोगिता में विश्व के 32 छात्र दलों ने भाग लिया था। भारत से शून्या एकमात्र दल है जिसने इसमें भाग लिया है।
भारतीय दल ने एक ऐसा भवन विकसित किया है जिसमें चौदह किलोवाट सौर पीवी संयंत्र है जिससे भवन के वातावरण को नियंत्रित किया जा सकेगा। इस नए किस्म के भवन में सामान्य जल इस्तेमाल करने की तुलना में करीब अस्सी प्रतिशत कम जल की आवश्यकता होगी। इसमें वर्षा जल के इस्तेमाल की व्यवस्था भी की गई है।
भारतीय दल में आईआईटी बॉम्बे के इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्रबंधन के सोलह विभागों के पचास से अधिक छात्र शामिल हैं।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment