Categories: News-Headlines

रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास गुवाहाटी पहुंची

विश्‍व का सबसे लम्‍बा नदी क्रूज़ एम वी गंगा विलास आज दोपहर बाद गुवाहाटी पहुंचा और पांडु बंदरगाह पर रूका। नदी क्रूज़ में 26 स्विस और दो जर्मन पर्यटक हैं। कामरूप जिला प्रशासन ने पर्यटकों का स्‍वागत किया और स्‍थानीय कलाकारों ने नृत्‍य पेश किया।

इससे पहले, दिन में पर्यटक कामरूप जिले के सुआलकुची पहुंचे और असमी सिल्‍क मूगा, एरी और पाट की निर्माण प्रक्रिया देखी। पर्यटकों ने सिल्‍क उत्‍पादन सह-प्रदर्शनी केंद्र और स्‍व-सहायता समूह द्वारा की जा रही उत्‍पादन प्रक्रिया देखी। गुवाहाटी से लगभग 35 किलोमीटर दूर सुआलकुची को मेनचेस्‍टर ऑफ ईस्‍ट भी कहा जाता है।

कल सुबह ये पर्यटक गुवाहाटी के कामाख्‍या मंदिर और असम राज्‍य संग्रहालय जाएंगे। इसके बाद ये मोरीगांव जिले के मायोंग के लिए रवाना हो जाएंगे।

एम वी विलास गंगा की यात्रा असम में 13 दिन के लिए होगी। एक मार्च को डिब्रूगढ पहुंचने पहले यह नदी क्रूज़ काजीरंगा और माजुली में रूकेगा। डिब्रूगढ़ में यह यात्रा समाप्‍त होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी को वाराणसी से इस क्रूज़ को रवाना किया था। यह क्रूज़ उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम-बंगाल और बांग्‍लादेश से गुजरा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.