Categories: News-Headlines

देशभर में 34 करोड़ 71 लाख से अधिक जन-औषधि सुविधा सेनिटरी पैड बेचे गए

प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि परियोजना केंद्रों पर देशभर में 34 करोड़ 71 लाख से अधिक जन-औषधि सुविधा सेनिटरी पैड बेचे गए हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री मनसुख मांडविया ने किशोरियों और महिलाओं की सुविधा स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वच्‍छता सुनिश्चित करने के लिए ये पैड मात्र एक रुपया प्रति के मूल्‍य पर बेचे गए हैं। मनसुख मांडविया ने कहा कि सुविधा सेनिटरी पैड से महिलाओं और लड़कियों के लिए जीवन सहज हुआ है।

एक अन्‍य ट्वीट में महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा है कि महिलाओं और युवतियों का बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुनिश्चित करने के लिए मासिक धर्म स्‍वच्‍छता महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि जन-औषधि सुविधा सेनिटरी पैड ने मासिक धर्म स्‍वच्‍छता को सस्‍ता और पहुंच में बनाया है। जन-औषधि परियोजना के अंतर्गत देशभर में आठ हजार सात सौ से अधिक जन-औषधि केंद्र खोले गए हैं। ये केंद्र पर्यावरण के अनुकूल सेनिटरी पैड सुविधा के नाम से उपलब्‍ध कराते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.