रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक दिवसीय ‘ चिंतन शिविर ‘ की अध्यक्षता की जिसमें घरेलू रक्षा विनिर्माण में स्वदेशीकरण के तत्व को बढ़ाने , पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पेंशन सेवाएं तथा पुनस्र्थापन प्रदान करने, अन्य अनुसंधान निकायों के साथ डीआरडीओ के अधिक सहयोग को बढ़ावा देने, निष्पादन लेखापरीक्षा, रक्षा मंत्रालय के कामकाज में और अधिक दक्षता लाने तथा विभिन्न संगठनों के लिए भविष्य की रूपरेखा के निर्माण से संबंधित कई नवोन्मेषी प्रस्ताव उभर कर सामने आए।
रक्षा मंत्री ने दिन भर चलनेवाले विचार विमर्शों में पूरे दिन भाग लिया जो रक्षा विभाग (डीओडी), रक्षा उत्पादन विभाग (डीओडी), रक्षा मंत्रालय (वित्त), सैन्य मामले विभाग (डीएमए), पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (डीईएसडब्ल्यू) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करते हुए छह सत्रों में विस्तारित था।
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) विजोय कुमार सिंह, रक्षा आरएंडडी विभाग के सचिव एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत और रक्षा मंत्रालय के अन्य सभी रैंकों के सिविल एवं सैन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
प्रत्येक विभाग द्वारा प्रस्तुति की गई जिसके बाद विचारों का स्पष्ट एवं मुक्त आदान प्रदान किया गया।
बैठक के बाद ट्वीट करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा : ‘‘ आज दिन भर चलने वाले ‘ रक्षा मंत्रालय चिंतन शिविर ‘ के दौरान व्यापक चर्चाएं हुईं। भारत की रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने तथा हमारे पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मैंने सभी संबंधित विभागों को एक समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने और 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई रिपोर्ट पर प्रस्तुति देने का निर्देश दिया है। ‘‘
रक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट एक पखवाड़े के भीतर उन्हें प्रस्तुत कर दी जाए।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment