प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब सात हजार छह सौ करोड़ रूपये की दस परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। इनमें रायपुर-धनबाद और रायपुर-विशाखापट्णम आर्थिक गलियारा भी शामिल है। ये परियोजनाएं मुख्य रूप से सड़क और रेल संपर्क बढ़ाने तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित हैं।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं की शुरुआत होने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में सुविधाओं और विकास की नई यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचा सामाजिक न्याय से भी जुडा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जो सदियों तक अन्याय और असुविधा का दंश झेलते रहे, आज भारत सरकार उन तक सड़क, रेल तथा मोबाइल संपर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऐसे आकांक्षी जिले जिन्हें कभी पिछड़ा समझा जाता था और जहां पर हिंसा तथा अराजकता हावी रहती थी, आज उन्हीं जिलों में भारत सरकार के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ इन क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, दलित, पिछड़े तथा जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ ही किसानों और मजदूरों को भी मिल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में भारत सरकार ने रेल, सड़क और टेलीकॉम सहित हर तरह की संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इससे विकास के साथ ही रोजगार के नये अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने आज रायपुर में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही तीन अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने कोरबा स्थित इंडियन ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, रायपुर-खरियार रोड रेललाइन की दोहरीकरण परियोजना तथा केवटी-अंतागढ़ नई रेललाइन परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतागढ़ से रायपुर के बीच नई रेल सेवा का उद्घाटन करने के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 75 लाख कार्डों के वितरण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा डॉक्टर मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment