Categories: News-Headlines

कश्‍मीर घाटी में तेज बारिश के कारण प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पर अस्‍थायी तौर पर लगाई रोक

कश्‍मीर घाटी में आज सुबह गांदरबल जिले में बालतल और अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम मार्गों पर हुई तेज बारिश के कारण प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को अस्‍थायी तौर पर रोक दी है।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्गों पर मौसम ठीक होने के बाद ही यात्रा बहाल की जाएगी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक कल शाम लगभग 85 हजार श्रद्धालु भगवान शिव की पवित्र गुफा का दर्शन कर चुके थे।

इस बीच, नकली अनुज्ञा पत्र रखने वाले तीन सौ से अधिक तीर्थयात्रियों को जम्‍मू की अस्‍थायी खिड़कियों पर ताजा पंजीकरण कराने के बाद वैध अनुज्ञा पत्र दिए गए हैं। इन तीर्थ यात्रियों को ट्रेवल एजेंसियों ने जाली पंजीकरण के जरिए धोखा दिया था।

इससे पहले, आज तडके सात हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का आठवां जत्‍था जम्‍मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.