Categories: News-Headlines

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने लीसेस्टर में हिंदू धर्म के परिसरों और प्रतीकों को तोड़े जाने की निंदा की

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी कर लीसेस्टर शहर में हिंदू धर्म के परिसरों और प्रतीकों को तोड़े जाने की निंदा की है। इसने कहा कि भारतीय उच्चायोग ने इस मामले को ब्रिटेन के अधिकारियों के समक्ष उठाया है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उच्चायोग ने अधिकारियों से प्रभावित लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है।

Press Release: High Commission of India, London condemns the violence in Leicester. @MIB_India pic.twitter.com/acrW3kHsTl

— India in the UK (@HCI_London) September 19, 2022

ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच झडपों के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। पूर्वी लीसेस्टर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई और मंदिर के बाहर लगे एक भगवा ध्वज को अज्ञात लोगों ने हटा दिया। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार शहर के पूर्वी हिस्से में 28 अगस्‍त से लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज मैच हुआ था। यह मैच भारत ने जीता था।

पुलिस ने कल कहा था कि पूर्वी लीसेस्टर के कुछ हिस्सों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं और उनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

22 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

57 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.