Categories: News-Headlines

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

फुटबाल विश्वकप तीन बार जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके एजेंट जो फ्रैगा ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

फ़ुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल पेले ने 21 साल के करियर में 1 हजार 363 मैचों में 1 हजार 281 गोल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें ब्राजील के लिए 92 मैचों में किए 77 गोल शामिल हैं। 1958, 1962 और 1970 में तीन बार विश्व कप जीतने वाले, पेले को वर्ष 2000 में फीफा के प्लेयर ऑफ द सेंचुरी खिताब से नवाजा गया। पेले के नाम से मशहूर एडसन अरांटिस डो नैसिमेंटो पेले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में, अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। पेले की बेटी केली नेसिमेंटो ने अस्पताल में परिवार के साथ पेले की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आज हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

48 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

48 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

48 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

48 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.