केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई ने 2023 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा तिथियों की सूची जारी की है। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अगले वर्ष 15 फरवरी से शुरू होगी। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 अप्रैल 2023 को समाप्त होंगी।
परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत सूची सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट-सीबीएसई डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। सीबीएसई ने जानकारी दी है कि जेईई की मुख्य परीक्षाओं सहित प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथि सूची तैयार की गई है।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि छात्रों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। हम लोगों ने प्रयास किया है कि कोविड की वजह से जो पिछले दो सालों में बच्चों को परेशानी हुई तो इस बार डेटशीट भी इस प्रकार बने कि दो सबजेक्ट के बीच में सफिसिऐंट समय उनको मिल जाए। हम पहले भी देते रहे है लेकिन इस बार हमारा प्रयास कुछ अधिक था जिससे की बच्चों को जो लर्निंग लोसेज है को अकोमेडेट करने का मौका मिल जाए। प्रारंभ हमारे स्कील सबजेक्ट से होंगी परीक्षाएं और उसके बाद धीरे-धीरे जाकर फरवरी के अंत में और मार्च में हमारे मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी फिर जाकर अप्रैल में यह परिक्षाएं हमारी जो है स्कील सब्जेक्ट की होगी और कुछ मेन सब्जेक्ट की होंगी। इनकों भी मिलाते समय यह ध्यान रखा गया है कि 40 हजार के करीब जो कोंबिनेशन थे उनको बचाया जाए और बच्चों की परीक्षा इस प्रकार डाली जाए जिससे की उनको कोई असुविधा न हो। मेरी नववर्ष पर और परीक्षाओं के लिए सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment