Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मांड्या में 260 करोड़ रुपये की लागत वाली मेगा डेयरी का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के मांड्या में 260 करोड़ रुपये की लागत वाली मेगा डेयरी का उद्घाटन किया। गेज्‍जेलागेरे स्थित मांड्या मिल्क यूनियन मनमुल डेयरी की क्षमता 14 लाख लीटर दूध प्रसंस्‍कृत करने की है। इस डेयरी में 30 टन दूध पाउडर उत्‍पादन करने का संयंत्र भी स्‍थापित किया गया है। डेयरी की पै‍किंग यूनिट छह लाख लीटर दूध प्रतिदिन पैक कर सकती है। यह कर्नाटक की दूसरी सबसे बड़ी दुग्‍ध प्रसंस्‍करण इकाई है।

मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई, केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और अन्‍य गण्‍यमान्‍य व्‍यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

गृहमंत्री बाद में मांड्या में जनसंकल्‍प समावेश कार्यक्रम को सम्‍बोधित करेंगे। वे शाम के समय बेंगलूरू में सहकारिता सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह 33 लाख किसानों और महिला शक्ति समूहों को 24 हजार करोड़ रुपये के ब्‍याज मुक्‍त ऋण वितरित करेंगे। वे सहकारिता क्षेत्र में किसानों के लिए यशस्विनी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना की भी शुरूआत करेंगे। इस योजना के तहत 20 लाख किसानों को पंजीकृत किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

19 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.