Categories: News-Headlines

पिछले वित्‍त वर्ष की तुलना में मौजूदा वित्‍त वर्ष में सकल प्रत्‍यक्ष कर-संग्रह में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई

मौजूदा वित्त वर्ष में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक रहा। वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022-23 में 17 सितम्‍बर तक कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह आठ लाख 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष यह आंकड़ा लगभग छह लाख 42 हजार करोड़ रुपये था। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में भी इस बार पिछले वित्‍त वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

✳️Refunds amounting to Rs. 1,35,556 crore issued upto 17.09.2022, higher by 83% over preceding yr.
✳️Fast processing of ITRs, with almost 93% of duly verified ITRs processed till 17.09.2022
✳️Faster issue of refunds with almost a 468% increase in no of refunds issued in FY 22-23

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) September 18, 2022

मंत्रालय के अनुसार मौजूदा वित्‍त वर्ष में दाखिल आयकर रिटर्न के निपटान की प्रक्रिया में भी तेजी आई। इस महीने की 17 तारीख तक लगभग 93 प्रतिशत विधिवत सत्यापित आईटीआर निपटाए जा चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2022-23 में जारी किए गए रिफंड की संख्या में लगभग 468 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक एक लाख 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया जा चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.