Categories: News-Headlines

उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने कहा- जब सभी संवैधानिक संस्‍थान एकसाथ मिलकर काम करते हैं तो लोकतंत्र मजबूत होता है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सभी संस्थानों द्वारा संवैधानिक प्रावधानों का पालन करना, शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत का अभिन्‍न अंग है। जबलपुर में न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा स्मृति व्याख्यान में जगदीप धनकड़ ने कहा कि निर्विवाद रूप से लोकतंत्र समृद्ध तब होता है जब सभी संवैधानिक संस्थानों के बीच अच्‍छा समन्‍वय हों। उन्होंने कहा कि इस पहलू पर ध्‍यान देने से जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

सार्वजनिक क्षेत्र में न्यायाधीशों की आलोचनाओं करने का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने इस पर अनुकरणीय तरीके से रोक लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है और अगर विधि के शासन का प्रभुत्व बनाये रखना है तो इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विभिन्‍न संस्‍थाओं में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि मजबूत, निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र न्‍यायिक प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्‍यों के फलने-फूलने का सबसे सही माहौल प्रदान करती है।

उपराष्‍ट्रपति ने आग्रह किया कि न्‍यायाधीशों की गरिमा और न्‍यायपालिका के सम्‍मान को ठेस नहीं पहुंचाई जानी चाहिए क्‍योंकि ये विधि के शासन और संविधानवाद के मूल सिद्धांत हैं।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि सभी देशवासियों को इस बात का एहसास होना चाहिए कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्‍होंने कहा कि व्‍यापक जनहित में उच्‍च पदों पर आसीन अधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए और लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करना चाहिए।

इस बीच, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मातृभाषा को न्‍याय की भाषा बनाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में कन्‍नड़, तमिलनाडु में तमिल और मध्‍य प्रदेश में हिंदी राजभाषा होनी चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर मातृभाषा ही न्‍याय की भाषा होगी तो आम आदमी को बहुत राहत मिलेगी। न्‍यायमूर्ति किशन कौल और न्‍यायमूर्ति जे. के. महेश्‍वरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

50 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.