Categories: News-Headlines

गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में बीजेपी की तेलंगाना शाखा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की

गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना शाखा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के नतीजों और नई कांग्रेस सरकार के कामकाज की समीक्षा की गई। अमित शाह ने भाजपा की राज्‍य शाखा के नेताओं को निर्देश दिया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित करते हुए तालमेल के साथ काम करें ताकि बेहतर चुनाव परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राज्‍य शाखा के अध्यक्ष किशन रेड्डी, पार्टी के राज्‍य चुनाव प्रभारी तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। हाल के विधानसभा चुनाव के बाद गृहमंत्री की तेलंगाना का यह पहला दौरा था।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.