Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह मातृका सभागार में आयोजित किया गया

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह आज मातृका सभागार में आयोजित किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं, ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह के दौरान शैक्षणिक वर्ष 2022 और 2023 के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों को एक हजार 639 डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके अलावा, वर्ष 2022 के लिए छात्रों को चार चांसलर स्वर्ण पदक, 21 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 10 विश्वविद्यालय रजत पदक सहित 42 पदक प्रदान किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.