Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी

गुजरात में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस चरण में 89 सीटों के लिए कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के 19 जिलों में कल मतदान होगा।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त हो जायेगा। लगभग दो करोड 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनावकर्मी चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में पढ़े-लिखे प्रत्‍याशियों की भरमार

पहले चरण में 788 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में शिक्षित उम्‍मीदवारों का बोलबाला है। चुनाव लड़ने वाले कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो ग्रेजुएट, प्रोस्ट ग्रेजुएट हैं। हालांकि, कुछ उम्मीदवार अशिक्षित या कम पढ़े-लिखे भी हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स-एडीआर के अनुसार इस बार 83 ग्रेजुएट और 65 ग्रेजुएट प्रोफेशनल्‍स चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे प्रत्याशियों में 34 ने पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। वहीं 3 डॉक्टरेट और 21 डिप्लोमाधारी हैं। पहले चरण में 10वीं पास 142 और 12वीं पास 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

2 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

2 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

4 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.