Categories: News-Headlines

विद्युत वितरण कंपनियों ने पिछले 5 महीनों में लगभग 1,68,000 करोड़ रुपये का मौजूदा बकाया धनराशि का भुगतान किया

विद्युत (एलपीएस और संबंधित मामले) नियम- 2022 के लागू होने के बाद से उत्पादक कंपनी, पारेषण (ट्रांसमिशन) कंपनी और व्यापारियों सहित आपूर्तिकर्ताओं के बकाया धनराशि की वसूली में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। 03.06.2022 को राज्यों के पास कुल बकाया 1,37,949 करोड़ रुपये था। यह केवल चार ईएमआई के समय पर भुगतान के साथ 24,680 करोड़ रुपये घटाकर 1,13,269 करोड़ रुपये रह गया है। इस 24,680 करोड़ रुपये की ईएमआई के भुगतान के लिए 5 राज्यों ने पीएफसी व आरईसी से 16,812 करोड़ रुपये का ऋण लिया और 8 राज्यों ने खुद से व्यवस्था करने के विकल्प का चयन किया।

नियम के तहत नियमनों से बचने के लिए वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) भी अपने मौजूदा बकाया का समय पर भुगतान कर रही हैं। वितरण कंपनियों ने पिछले 5 महीनों में लगभग 1,68,000 करोड़ रुपये के मौजूदा बकाया का भुगतान किया है।

वर्तमान में केवल एक वितरण कंपनी- जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) मौजूदा बकाया धनराशि का भुगतान न करने के लिए नियमन के अधीन है। ट्रिगर तिथि पर वितरण कंपनियों का बकाया 18.08.2022 को 5085 करोड़ रुपये से घटाकर 205 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

अब तक प्राप्त परिणामों के आधार पर यह आशा की जाती है कि एलपीएस नियमों के सख्त कार्यान्वयन से देश में विद्युत क्षेत्र की वित्तीय व्यवहार्यता वापस आ जाएगी और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निवेश आएगा। इस नियम ने न केवल बकाया धनराशि की वसूली, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि मौजूदा देय धनराशि का भुगतान भी समय पर किया जाए। यह देखा जा सकता है कि इस नियम ने विद्युत वितरण कंपनियों में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

24 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

60 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.