नाटो के सहयोगी देशों ने यूक्रेन में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उपकरण भेजने का वादा किया है। रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन की बिजली व्यवस्था नष्ट हो चुकी है। नाटो सहयोगियों ने यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली क्षमताओं को मजबूत करने का भी भरोसा दिलाया है।
नाटो गंठबंधन के विदेश मंत्रियों की कल बुखारेस्ट में दो दिन की बैठक शुरू हुई जिसमें यूक्रेन के शीतकालीन अभियान में सैन्य सहायता जारी रखने की मांग की गयी। इस बैठक में अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिनकेन ने भी भाग लिया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेनाएं उनके देश के अनेक इलाकों की ओर बढ़त बनाने का प्रयास कर रही है।
इस बीच नाटो प्रमुख जेंस स्टोलटनबर्ग ने भी कहा है कि उनके संगठन को लगता है कि यूक्रेन पर और मिसाइली हमले होंगे।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment