Categories: News-Headlines

केरल में भारी बारिश जारी, 12 जिलों में आज ऑरेंज एलर्ट

केरल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर आ रही है। कृषि और रिहायशी संपत्तियां को नुकसान पहुंचा है। इडुक्की, कोट्टायम, कन्नूर, पथनमथिट्टा, एर्नाकुलम, कोझिकोड, कासरगोड, अलप्पूझा जिले वर्षा से बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में नियंत्रण कक्ष और राहत शिविर लगाए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज वर्षा की आशंका जताई है। 12 जिलों में आज ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है।

केरल में पिछले तीन दिनों से कई स्‍थानों पर तेज वर्षा हो रही है। वर्षा से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। केरल के राजस्‍व मंत्री के. राजन की अध्‍यक्षता में कल शाम राज्‍य में मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में तालुक स्‍तर पर राहत शिविर लगाने का फैसला किया गया ताकि प्रभावित लोगों को आवश्‍यक सुवि‍धाएं मुहैया कराई जा सके। 

Leave a Comment

Recent Posts

एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More

7 hours ago

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

9 hours ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

9 hours ago

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More

9 hours ago

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.