केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज यहां संसद के आसन्न मानसून सत्र को मद्देनजर रखते हुये विधायी और अन्य सरकारी कामकाजों का मूल्यांकन करने के लिये विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के सचिवों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन भी बैठक में उपस्थित थे। संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव ने बैठक का संचालन किया।
बैठक का केंद्रीय विषय वर्तमान संदर्भों तथा लोक कल्याण के लिये विधायी कार्यों के प्रमाण से संविधान के पूर्व अधिनियमों को रद्द करना और लागू करना था।
बैठक में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सत्र के दौरान जो भी विधेयक पेश किये जायेंगे, उनकी सभी प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाये।
भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More
भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग… Read More
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment