Categories: News-Headlines

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आज नई दिल्‍ली में हरित हाइड्रोजन पर प्रथम अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया

भारत विश्‍व में सबसे कम कार्बन उत्‍सर्जन करने वाला देश है और यह ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्र में विश्‍व का नेतृत्‍व कर रहा है। यह जानकारी बिजली मंत्री आर.के. सिंह ने आज नई दिल्‍ली में हरित हाइड्रोजन के बारे में प्रथम अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करते हुए दी। आर.के. सिंह ने कहा कि देश ने 2030 तक कार्बन उत्‍सर्जन में सकल घरेलू उत्‍पाद के तीस प्रतिशत तक उत्‍सर्जन में कमी लाने का लक्ष्‍य रखा था जो नौ वर्ष पहले हासिल कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार एलईडी बल्‍बों से संबंधित ऊर्जा योजना सहित विभिन्‍न कार्यक्रम संचालित कर रही है जो विश्‍व में कार्बन उत्‍सर्जन कम करने की दिशा में प्रमुख हैं। आर.के. सिंह ने यह भी कहा कि भारत ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर निर्धारित योगदान देने संबंधी कॉप-21 के लक्ष्‍य भी समय से नौ वर्ष पहले हासिल कर लिए हैं। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर बल देते हुए मंत्री ने वैश्विक उद्योग जगत से अपील की कि वह भारत के राष्‍ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन का हिस्‍सा बनें।

तीन दिन के सम्‍मेलन का लक्ष्‍य ग्रीन हाइड्रोजन प्रणाली की स्‍थापना के लिए विचार-विमर्श और आवश्‍यक तंत्र की स्‍थापना करना है। इसमें ग्रीन हाइड्रोजन के जरिए कार्बन उत्‍सर्जन के लक्ष्‍य हासिल करने के लिए व्‍यवस्थित दृष्टिकोण विकसित करने पर विचार किया जाएगा।

Hon’ble Minister of Power and New & Renewable Energy Shri @RajKSinghIndia inaugurated the three-day International Conference on Green Hydrogen (ICGH 2023) at Vigyan Bhawan in New Delhi today.#GreenHydrogen #ICGH2023#nationalgreenhydrogenmission pic.twitter.com/pLhuvDQmmc

— Office of R.K. Singh (@OfficeOfRKSingh) July 5, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

10 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.