Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार केरल के सभी जिलों में वृद्धाश्रम की स्‍थापना में करेगी मदद

सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता राज्‍य-मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल के सभी जिलों में वृद्धाश्रम की स्‍थापना में मदद करेगी। कोच्चि में संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने स्‍वयं सेवी संगठनों से अपील की कि वे वृद्धाश्रम स्‍थापित करने में मदद करें। पूरे देश में एक हजार छह सौ 58 वृद्धाश्रम स्‍थापित हैं। इनमें से नौ केरल में हैं। रामदास अठावले ने बताया कि राज्‍य के नौ वृद्धाश्रमों सहित एक हजार सात सौ 20 समर्पित केंद्र हैं जो मंत्रालय की वित्‍तीय सहायता से निर्मित किए गए हैं। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि लक्षद्वीप के छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्‍त करने में जो कठिनाईयां हैं उनके समाधान की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकार जात-पात को समाप्‍त करने, सामाजिक और आर्थिक विषमताओं के उन्‍मूलन तथा एकता बनाए रखने की दिशा में कार्य कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.