Categories: News-Headlines

वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाए: अमित शाह

केंद्रीय गृह-मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाए।

आज छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों को इस समस्‍या से मुक्त कराने की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में सडकें और स्‍कूल बनाने के साथ ही युवाओं को रोजगार देकर उन्‍हें विकास की मुख्‍य धारा से जोडा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नक्‍सली हिंसा का सख्‍ती से मुकाबला किया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 के मुकाबले वर्ष 2021 में माओवादी घटनाएं एक चौथाई से भी कम रह गई हैं।

अमित शाह ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में केंद्र सरकार ने गरीबों को मकान, रसोई गैस, बिजली कनेक्‍शन और नल कनेक्‍शन देने के साथ ही उनके लिए मुफ्त इलाज की व्‍यवस्‍था भी की है।

अमित शाह ने छत्‍तीसगढ में रमन सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने छत्‍तीसगढ को बीमारू राज्‍य से विकसित राज्‍य बनाने का काम किया।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

16 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

17 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.