Categories: News-Headlines

भारत-स्‍लोवेनिया द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की हुई समीक्षा

नौंवां भारत-स्‍लोवेनिया विदेश कार्यालय परामर्श कल लजूबलजना में संपन्‍न हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व सचिव-पश्चिम, संजय वर्मा ने किया। पिछला विदेश कार्यालय परामर्श जुलाई-2010 में भौतिक रूप से संपन्‍न हुआ था।

इस परामर्श से पिछले एक वर्ष के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने कृषि, स्‍वास्‍थ्‍य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, प्रवासन और आवागमन, जलवायु नवाचार और नवीनीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में आगे बढ़ने पर विचार-विमर्श किया।

भारत और स्‍लोवेनिया ने अफगानिस्‍तान, यूक्रेन, भारत- प्रशांत, यूरोपीय संघ, संयुक्‍त राष्‍ट्र, जलवायु कार्रवाई, भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 बैठक और अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 समेत आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत और यूरोपीय संघ स्‍तरीय और द्विपक्षीय स्‍तर पर आर्थिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच कनेक्टिविटी भागीदारी और मुक्‍त व्‍यापार समझौता वार्ता फिर से शुरू करने को महत्‍वपूर्ण स्‍वीकार किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.