Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने फिनलैंड और स्‍वीडन के नैटो गठबंधन में शामिल होने के दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने फिनलैंड और स्‍वीडन के नैटो गठबंधन में शामिल होने के दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर कर दिए हैं। दोनों देशों को नैटो में सम्मिलित किये जाने का अनुमोदन करते हुए राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा कि यह गठबंधन अब पहले से कहीं अधिक संगठित और सुदृढ होगा।

यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई की प्रतिक्रिया में स्‍वीडन और फिनलैंड ने नैटो की सदस्‍यता के लिए आवेदन किया था। जबकि, रूस इसके खिलाफ दोनों देशों को लगातार चेतावनी देता रहा है।

पिछले सप्‍ताह अमेरिकी सीनेट ने एक के मुकाबले 95 वोटों से विश्‍व के सबसे सशक्‍त सैन्‍य गठबंधन में फिनलैंड और स्‍वीडन के शामिल होने का अनुमोदन किया था। नैटो के तीस सदस्‍यों ने पिछले महीने इन दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

15 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.