विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ब्राजील में मंकीपॉक्स के फैलने के डर से बंदरों पर बढते हमलों की निंदा की है। संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने संवाददाताओं को बताया कि लोगों को यह जानना चाहिए कि मंकीपॉक्स अब मनुष्य से मनुष्य में फैल रहा है। मार्गरेट हैरिस का यह बयान मीडिया की उन खबरों के बाद आया है जिनमें साओ पावलो प्रान्त में साओ जोस डो रियो प्रेटो शहर में एक सप्ताह के अंदर दस बंदरों को विष देने की घटना हुई है। मार्गरेट हैरिस ने कहा कि हालांकि यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में फैल सकती है लेकिन अब यह केवल मनुष्य से मनुष्य में फैल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को यकीनन पशुओं पर हमले नहीं करने चाहिएं। अन्य शहरों में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं जहां लोग पत्थरों से बंदरों पर हमले कर रहे हैं या उन्हें विष देकर मार रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ब्राजील में मंकीपॉक्स के एक हजार सात सौ से अधिक रोगी हैं। यह बीमारी मंकीपॉक्स वायरस से होती है। यह मनुष्य के थूक, संक्रमित वस्तुओं और रोगियों के सम्पर्क में आने से अन्य व्यक्तियों में फैल रही है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment