Categories: News-Headlines

टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की

23 ग्रैंडस्लेम खिताब जीतने वाली अमरीका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की है। वोग पत्रिका को एक साक्षात्कार में इस 40 वर्षीय खिलाड़ी ने पारिवारिक कारणों से टेनिस को अलविदा कहने की जानकारी दी। इस साल विम्बलडन टेनिस के पहले सिंगल्स मैच में ही वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। अब उनका लक्ष्य यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट है और यह उनका अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है। वीमन्स टेनिस एसोसिएशन-डब्ल्यूटीए की महिला एकल रैंकिंग में वह 319 सप्ताह तक, नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

15 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.