Categories: News-Headlines

WHO के महानिदेशक ने गजा में तत्‍काल संघर्ष विराम, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं तथा जीवन रक्षक सामग्री तक पहुंच का आह्वान किया

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेसस ने गजा में तत्‍काल संघर्ष विराम, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, कार्यकर्ताओ और रोगियों के बचाव तथा जीवन रक्षक सामग्री तक पहुंच का आह्वान किया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का गजा में अपने कर्मचारियों से संपर्क खत्‍म हो गया है। उन्‍होंने कहा की गजा में तेज बमबारी की खबरें डराने वाली हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा स्थिति चिंताजनक है। टेड्रोस घेब्रेसस ने कहा कि बमबारी के कारण रोगियों की निकासी संभव नहीं है और सुरक्षित आश्रय भी नही मिल पा रहा है। एंबुलेंस भी घायलो तक नही पहुच पा रही है। संयुक्‍त राष्‍ट्र से जुडी कई संस्‍थाओं ने भी गजा में अपने कर्मचारियों से संपर्क नही होने की बात कही है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.